विविध भारत

अटल की अंत्येष्टि में शामिल हुआ था डेविड हेडली का भाई, पाक दल के साथ पहुंचा था दिल्ली

पाकिस्तान के इस दल में वहां की कार्यवाहक सरकार के कानून व सूचना प्रसारण मंत्री अली जाफर तीन अधिकारियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
2 min read
Aug 19, 2018
David Headley
अटल की अंत्येष्टि में शामिल हुआ था डेविड हेडली का भाई, पाक दल के साथ पहुंचा था दिल्ली

नई दिल्ली। अभी इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत नहीं पड़ा है कि एक और नया मामला सामने आ गया है। अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होने आए पाक दल को लेकर नई तकरार ने जन्म ले लिया है। आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चले रहे अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया था। उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को हुए उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने देश ही नहीं विदेशों से भी कई जानी-मानी हस्तियां भारत आई थीं। इस दौरान पाकिस्तान का चार सदस्यीय दल भी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली पहुंचा था।

पाकिस्तान के इस दल में वहां की कार्यवाहक सरकार के कानून व सूचना प्रसारण मंत्री अली जाफर तीन अधिकारियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि उनके साथ डेनियल गिलानी नाम का शख्स भी शामिल था। आपको बता दें कि दानियाल गिलानी मुंबई टेरर अटैक के आरोपी डेविड हेडली का भाई हैं। हालांकि डेनियन गिलानी पाकिस्तान का सिविल सर्वेंट हैं वहां कई अहम सरकारी पदों पर तैनात हैं। यही नहीं डेनियन केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड का भी चेयरमैन हैं। इसके साथ ही उसके पास कई मंत्रालयों में अहम जिम्मेदारी भी मिली है।

आपको बता दें कि वह डेनियन अभी डेविड हेडली से अपने रिश्तों की बात को खारिज करते रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में डेनियन के शामिल होने से भारत के पुराने जख्म हरे हो गए हैं।

Published on:
19 Aug 2018 10:15 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video