मृतकों के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि इन रिश्तेदारों ने उनसे उनके फ्लैट की खिड़की के माध्यम से रवि के फ्लैट में जाने देने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद वो लोग पुलिस स्टेशन चले गए और पुलिसकर्मियों को लेकर रवि के फ्लैट पर पहुंचे। जैसे वो लोग रवि के फ्लैट पर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। पुलिस ताला तोड़कर जैसे ही अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दरअसल, फ्लैट के वॉशरूम में रवि का खून से लथपथ शव पड़ा था। जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए घर की तलाशी ली तो एक बेड के बॉक्स में उसकी मां का शव भी बरामद हुआ। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।