पटना। फिल्म एक्टर और बिहार की पाटलिपुत्र सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सांसद ने कहा है कि वाजपेयी मुझे ‘कालीचरण’ के नाम से पुकारते थे। उन्होंने अटल और आडवाणी को अपना राजनीतिक गुरु और पिता समान बताया। शत्रुघ्न ने कहा कि वह वाजपेयी ही थी, जिन्होंने उनको नाना देशमुख और मदन लाल खुराना के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था। सांसद ने कहा कि वाजपेयी ने हमेशा उनको आगे बढ़ाने का काम किया था।