7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वे के लिए केरल पहुंचे पीएम मोदी, अधिकारियों की लेंगे बैठक

पीएम मोदी केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से बिगड़े हालात और होने वाले नुकसान का जायजा लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 2:13 PM IST

news

PM Modi

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। केरल सरकार के अनुसार यहां अब तक 324 लोग बाढ़ की भेट चढ़ गए हैं, जबकि ढ़ाई लाख के आसपास लोग घर से बेघर हो गए हैं। वहीं, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे केरल पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां इन क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से बिगड़े हालात और होने वाले नुकसान का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर चुके हैं।

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी से कहा, “तुम यहां से जाओ”

चुनाव हारने पर फिल्म देखने चले जाते थे वाजपेयी, लाइन में लगकर खरीदा था डिज्नीलैंड का टिकट

वहीं, जल संसाधन की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों के भीतर देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर में चार प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई, जिसमें कहा गया कि 16 अगस्त, 2018 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 84.743 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल इकठठा हुआ। यह इन जलाशयों में जल संग्रहण की क्षमता 52 प्रतिशत हो गई है। इन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर पीएम मोदी सुबह 09:25 बजे वापस लौटकर राज्य के मुख्यमंत्री और अधिकारियों से बैठक करेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि वो केरल में हालात का जायजा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। जबकि पीएम मोदी से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पर्यटन मंत्री केजी अल्फोंस ने साथ—साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया किया था।

...जब नाराज होकर यमुना में कूद गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, जाते-जाते बची थी जान

आपको बता दें कि नौसेना ने बाढ़ प्रभावित केरल में अपने राहत और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को लगभग 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। केरल में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में जान और माल की भारी हानि हुई है। नौ दिन पहले शुरू हुए ऑपरेशन मलाड के तहत शुक्रवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर 58 बचाव दल तैनात रहे।