विविध भारत

दिल्ली: तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से मिली निजात, कोहरे की वजह 20 ट्रेनें लेट

राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में मौसम ने ली बड़ी करवट तापमान में अचानक आई बढ़ोतरी ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया राजधानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2020, 10:43 AM IST
 कोहरे की वजह 20 ट्रेनें लेट
कोहरे की वजह 20 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) समेत समूचे उत्तर भारत ( North India ) में मौसम बड़ी करवट लेता नजर आ रहा है। तापमान में अचानक आई बढ़ोतरी ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया है।

राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोब है।

वहीं देश के पहाड़ी राजय उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। आलम है कि एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं।

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया।

इसके साथ ही कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। गुरुवार को कोहरे की वजह से एक से तीन घंटे तक देरी से चल रही हैं।

सबसे ज्यादा तीन घंटे की देरी से डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल चल रही है। रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही है।

वहीं, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2.30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति 1.30 घंटे, भुनेश्वर-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस 1.30 घंटे, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 1.30 घंटे, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी-नई दिल्ली संपर्क क्रांति 1.30 घंटे, मुंबई-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस एक घंटे और बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

Updated on:
30 Jan 2020, 10:43 AM IST
Published on: