आपको बता दें कि चीन में नोवल कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, वहीं 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 5,974 मामलों की पुष्टि हुई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 1,239 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और मंगलवार तक 9,239 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 103 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।