विविध भारत

बारिश से बदली दिल्ली की फिजा, मुंबई-पुणे और अहमदाबाद से भी अच्छी हुई हवा

दिल्ली विश्व भर के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में छठे पायदान पर है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 10:23 AM IST
Breathing
बारिश से बदली दिल्ली की अबोहवा, मुंबई-पुणे और अहमदाबाद से भी बेहतर हुई वायु

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन हाल फिलहाल दिल्लीवासियों के लिए खुश खबरी है क्योंकि राजधानी के माहौल में तब्दीली आई है। लगातार हुई बारिश से देश का दिल दिल्ली में हवा साफ हो गई है। सितंबर में बरसे झमाझम बदरा ने वायु को इतना स्वच्छ कर दिया है कि यहां हवा अहमदाबाद, बेंगलूरु, पुणे और मुंबई जैसे शहरों की तुलान में कहीं ज्यादा अच्छी बताई जा रही है। बता दें कि दिल्ली विश्व भर के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में छठे पायदान पर है।

बारिश ने बदल दी फिजा
दिल्ली में हवा साफ होने के पीछे कारण है यहां कई दिनों से लगातार हो रही बारिश। रिकॉर्ड तोड़ वर्षा से ही दिल्ली की हवा साफ हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सितंबर में अभी तक ( सोमवार शाम 5.30 बजे तक ) 233.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वैसे यहां सामान्य बारिश होती है 125.1 मिलीमीटर। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार के आंकड़े सामने आएं हैं। दिल्ली का एयर इंडेक्स महज 52 है। जबकि मुंबई का 79, बेंगलूरु का 80, पुणे का 76 और अहमदाबाद का 79 दर्ज हुआ। इस साल ये दूसरी बार है कि दिल्ली में हवा को अच्छा माना जा रहा है। सितंबर में सामान्य तौर पर इतनी साफ हवा दिल्ली में नहीं होती।

2010 में हुई इतनी वर्षा

वो कहते हैं ना कि बुझती लौ फड़फड़ाती जरूर है। ऐसा ही कुछ इस बार मानसून के साथ हो रहा है। जाते हुए मानसून ने भी कहर बरपाया है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की वजह से मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश से दिल्ली तरबतर हो गई। इस बार दिल्ली में 233.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। दिल्ली में सितंबर के दौरान इतनी अधिक बारिश साल 2010 में हुई थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में मानसून के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा अगस्त में होती है। सितंबर में इस तरह की बरसात नहीं होती है। मंगलवार को भी सुबह दिल्ली में हल्की बारिश हुई।

Updated on:
25 Sep 2018, 10:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत