27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा बारिश से सावधान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:45 AM IST

CAR

जानलेवा बारिश से सावधान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान डेई के कारण देश भर में मौसम ने करवट लेने के बाद फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही हैं। बारिश और बाढ़ से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग की माने तो 29 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

Patrika .com/upload/2018/09/25/rain_3463622-m.jpg">

कई राज्यों में चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान पश्चिम में काफी उथल-पुथल जारी रहने की संभावना है, ऐसा ही मौसम पश्चिमी हिमालय से भी संबंधित रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में भी ऐसे ही हालात रहेंगे, हालांकि बाद में राहत मिलने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय में भी भीषण बारिश का अनुमान जताया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, तटतीय और दक्षिण कर्नाटक के साथ की केरल में भी बारिश की संभवाना जताई गई है। तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रयालासीमा और आंतरिक कर्नाटक में तूफान के साथ आसमानी बिजली भी दिखाई दे सकती है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुल्लू-मनाली, शिमला, धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, चंडीगढ़, मेरठ, बरेली सहित हिमालय के तराई क्षेत्रों के आसपास वाले शहरों में अच्छी बारिश जारी रह सकती है। बारिश भले कम हो जाएगी लेकिन कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सहित कई रास्तों में आज भी रूकावटें आ सकती है। हरियाणा, दक्षिणी पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के शहरों में मानसून की हलचल कम होने पर संभावना है।

बाढ़ जैसे हालात
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर आदि कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बारिश में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। कुल्लू जिले में 'हाई अलर्ट’ भी जारी कर दिया गया है

उत्तराखंड: बाढ़ में अचानक बहने लगी कार, ट्रैक्टर से हुआ रेस्क्यू

पंजाब में जारी हुआ हाई अलर्ट
पंजाब सरकार ने हिमाचल में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सतर्कता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया, ''राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर को सुबह बारिश की हल्की फुहारें बरसी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान का पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है। लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है। वैसे आज दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद बारिश से राहत मिल सकती। मौसम यहां सुहावना रहेगा। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।

फसलों को नुकसान

अचानक आई बारिश को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बताया कि पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और खेतों में पानी भर सकता है। हरियाणा में 3 दिन से जारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग