विविध भारत

इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की मौत पर घिरी केंद्र सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

आईएसआईएस द्वारा इराक के मोसूल में 39 भारतीयों की हत्या के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए
2 min read
delhi high court
इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की मौत पर घिरी केंद्र सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली। आईएसआईएस द्वारा इराक के मोसूल में 39 भारतीयों की हत्या के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा है कि मोसुल में मारे गए इन लोगों के नारे में सरकार के पास क्या जानकारी है ? साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि ये सभी लोग कब लापता हुए थे । अदालत ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि लापता होने की सूचना मिलने के बाद इनकी तलाश करने के लिए क्या कदम उठाए गए !

यह याचिका एक वकील महमूद प्राचा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 39 भारतीय लोगों की जान गई और सरकार ने गलत जानकारी देकर वहां फंसे लोगों के परिजनों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। लिहाजा कोर्ट इस पूरे मामले की न्यायिक जांच करने के आदेश दे और मारे गए लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए।

बार बार इराक़ क्यों गए विदेश राज्य मंत्रीं

मोसुल में मारे गए भारतीयों पर एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है।विदेश मंत्री वी.के सिंह की ओर से किए गए मोसुल दौरे पर तंज करते हुए कोर्ट ने पूछा है कि वह कितनी बार इस मुद्दे के सिलसिले में इराक गए थे और उन्हें इन दौरों से क्या हासिल हुआ ! कोर्ट के सवालों का केन्द्र सरकार के वकील कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए । अब कोर्ट ने सरकार से इन दौरों का ब्यौर अगली सुनवाई के दौरान पेश करने के लिए कहा है।कोर्ट ने सरकार से मामले में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है।

अगली सुनवाई पर मांगी जानकारी

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से अगली सुनवाई के दौरान विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कोर्ट ने संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ब्यौरे की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। इस मामले की अगली सुनवाई 31 मई को होगी।

Published on:
30 May 2018 07:41 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video