फिरोजाबाद। मोदी सरकार को चार साल पूरे हो गए। जिले भर में जगह-जगह बाइक रैली निकालकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। भाजपाइयों ने मोदी सरकार के चार साल को बेहतर बताया। भाजपाइयों का कहना है कि मोदी सरकार ने चार साल के अंदर देश के लिए इतना कुछ किया है जितना कांग्रेस 60 साल में कभी नहीं कर पाई। बाइक रैलियों के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम के हालात बने रहे।