विविध भारत

एमसीडी ने लॉन्च किया नया ऐप, गंदगी फैलाई तो मोबाइल पर आएगा चालान

एमसीडी ने दिल्ली को गंदगी से बचाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के तहत अगर किसी ने गंदगी फैलाई तो मोबाइल पर चालान आएगा।

2 min read
Sep 07, 2018
एमसीडी ने लॉन्च किया नया ऐप, गंदगी फैलाई तो मोबाइल पर आएगा चालान

नई दिल्ली। लाख कवायतों के बाद भी दिल्ली नगर निगम राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से गंदगी से मुक्त नहीं करा पा रही है। दिल्ली में कॉलोनी, गली और मार्केट को साफ करने के लिए रोजाना हजारों सफाई कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन तब भी गंदगी की शिकायते आती रहती है। इसकी वजह लोगों द्वारा गंदगी फैलाना है। इससे निपटने के लिए एमसीडी एक प्लान बना रहा है। इसके तहत गंदगी फैलाने वालों का चालान काटने में ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। गंदगी फैसाने वालों का मोबाइल नंबर डालते ही उनका चालान उनके पास पहुंच जाएगा।

एम-चालान सुविधा शुरू करने की योजना

बता दें कि इसके लिए नॉर्थ एमसीडी ने एम-चालान सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है। एमसीडी के एक सीनियर अफसर के अनुसार, रोज दिल्ली की एक-एक कॉलोनी, गली और मार्केट में सफाई की जाती है। इसके बाद भी गंदगी की शिकायतें कम नहीं होती हैं। यानी लोग गंदगी फैलाने में पीछे नहीं हैं। वे कहीं केले का छिलका फेंक देते हैं, तो कहीं पान और गुटका खाकर थूक देते हैं। जहग-जगह डस्टबिन होने के बाद भी लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते।

स्मार्ट सिटी-311 ऐप लॉन्च

सीनियर अफसर ने बताया कि गंदगी फैसाने वालों को पकड़ना और उनका चालान करने में एमसीडी कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों का जब मैनुअल चालान किया जाता है तब पैसे भुगतान करने के लिए वे तैयार नहीं होते थे। इसके लिए एमसीडी स्मार्ट सिटी-311 ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए उसमें एम-चालान का ऑप्शन तैयार किया गया है।

मोबाइल नंबर पर आ जाएगा चालान

अफसरों ने बताया, 'एम-चालान में जो लोग गंदगी फैलाते पाए जाएंगे, उनका केवल मोबाइल नंबर इस ऐप में डालना होगा। इसके बाद ई-चालान की पूरी डिटेल उनके मोबाइल पर अपने आप चला जाएगा। फिर बाद में वे एमसीडी दफ्तर में ई-चालान का भुगतान करे सकते हैं याफिर ऑनलाइन जुर्माना भी भरा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: बारिश के बीच एक मकान की छत गिरी, सो रही मां व दो बेटी गंभीर रूप से घायल
Published on:
07 Sept 2018 08:29 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग