10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बारिश के बीच एक मकान की छत गिरी, सो रही मां व दो बेटी गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के किराड़ी एक्सटेंशन पार्ट 2 में बुधवार की रात बारिश के कारण राम चन्द्र यादव नामक एक व्यक्ति के मकान की छत अचानक गिर गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:49 PM IST

दिल्ली: बारिश के बीच एक मकान की छत गिरी, सो रही मां व दो बेटी गंभीर रूप से घायल

दिल्ली: बारिश के बीच एक मकान की छत गिरी, सो रही मां व दो बेटी गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। बीते तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर में रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने प्रशासन के सारी तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश का आलम यह है कि सरकार के साथ-साथ लोगों की व्यक्तिगत तैयारियां भी कुछ काम नहीं आ रही है। बुधवार को बारिश के कारण एक परिवार में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल दिल्ली के किराड़ी एक्सटेंशन पार्ट 2 में बुधवार की रात बारिश के कारण राम चन्द्र यादव नामक एक व्यक्ति के मकान की छत अचानक गिर गई। सबसे बड़ी बात यह है कि यह हादसा देर रात हुई। जिस वक्त सभी परिवार सो रहे थे। इस हादसे में राम यादव की बहु और उनकी दो पोतियां कोसिता व खुशी बुरी तरह से घायल हो गई। तीनों को नजदीकी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों अब खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें कि मकान के मालिक राम यादव ने बताया कि 6 महीने पहले ही घर की मरम्मत कराई थी। लेकिन लगातार बारिश के कारण छत गिर गई। हालांकि छत पूरी तरह से नहीं गिरी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। छत से केवल प्लास्टर का एक हिस्सा ही गिरा। इससे उनकी बहु और दो मासूम बच्ची को चोटें आईं। हालांकि अब ये तीनों ठीक हैं।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों तक इन इलाकों में भारी बरसात की संभावना

इससे पहले कई मकानों में हो चुके हैं हादसे

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बीच कई मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन हादसों में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बारिश में पहली घटना दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव से सामने आया था। यहां पर बन रहे अवैध मकानों में से एक बारिश के कारण अचानक भर-भराकर गिर पड़ा। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और ये सभी एक ही परिवार के थे। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, खोड़ा में भी कई इमारतें धराशाई हो गईं।