10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में एक घंटे में 9.8 एमएम बारिश,लोगों के चेहरे पर खुशी

शहर में एक घंटे में 9.8 एमएम बारिश,लोगों के चेहरे पर खुशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 6 Sep 2018, 6:39 PM IST

rain in gwalior

शहर में एक घंटे में 9.8 एमएम बारिश,लोगों के चेहरे पर खुशी

ग्वालियर। सितंबर माह के शुरुआत से ही झमाझम बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को एक घंटे की झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। दोपहर 3.30 से 4.30 बजे के बीच पूरे शहर में जमकर बदरा बरसे इस एक घंटे में 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बड़ी खबर : Breaking : भाजपा विधायक के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में,लोगों ने मचाया उपद्रव, देखे वीडियो

ढाई बजे के बाद काली घटाएं
दोपहर ढाई बजे के आसपास काली घटाएं छाने लगी थीं। दोपहर के तीन बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश में सडक़ें भी लबालब हो गईं। एक घंटे की इस बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन दूसरी ओर लोग परेशान भी होते रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान ३०.२ और न्यूनतम २२.४ डिग्री दर्ज किया गया।

बड़ी खबर : बड़ी खबर : मंत्री-नेताओं को दिखाए काले झंडे,एक्ट को बताया काला कानून

हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गोधा के अनुसार गुरुवार को बारिश हो सकती है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभी बारिश का सर्कुलेशन बना हुआ है। एेसे में अगले चौबीस घंटों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बड़ी खबर : बड़ी खबर : BJP के कद्दवर विधायक के बेटे ने मचाया उपद्रव,हिरासत में लेते ही हालत काबू से बाहर,वाहनों में तोडफ़ोड़,See video

सडक़ें हुई लबालब
एक घंटे की बारिश में ही शहर की सडक़ें लबालब हो गईं। शहर के कई क्षेत्रों में पानी इस कदर भर गया कि लोग परेशान होते रहे। मुख्य मार्गों पर ही पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

बड़ी खबर : Bharat Bandh 2018 : युवाओं ने जलाए सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह के पोस्टर,पुलिस से झड़प,देखे वीडियो

परेशान रहे लोग
शहर में लगातार एक घंटे हुई बारिश से लोगों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है। साथ ही लोगों ने बारिश में झमकर मजा भी लिया। वहीं बारिश के चलते शहर की कईं सडक़ों पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।