8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों तक इन इलाकों में भारी बरसात की संभावना

। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया तो वहीं लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों तक इन इलाकों में भारी बरसात की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों तक इन इलाकों में भारी बरसात की संभावना

नई दिल्ली। सितंबर का महिना शुरू हो चुका है और मानसून अब प्रस्थान कर रहा है लेकिन उससे पहले देश के कई इलाकों में जमकर कहर बरपा रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया तो वहीं लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम के वक्त लोग अपने-अपने दफ्तर से निकले जिसके कारण सड़कों पर बारिश के कारण जाम की समस्या बन गई। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भी भर गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी रांची में देर रात हुई 50 मिमी बारिश,निचले इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ी

बीते कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही है बारिश

आपको बता दें कि बीते तीन तीनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जहां देश के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ सकी समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं राजधानी की सड़के दरिया में तबदिल हो गई हैं। कई इलाके बारिश के कारण डूब चुकी है। हालांकि सरकार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए इंतेजाम कर रही है। सड़कों पर भरे पानी को निकालने के लिए मोटर का इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि राजधानी में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होना एक आम बात हो चुकी है। हालांकि मौसम विभाग ने एक अनुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होगी।

दिल्ली एनसीआर में जारी है बारिश का सिलसिला, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

राजधानी के कई इलाके जलमग्न

आपको बता दें कि सोमवार को मौसम विभाग ने बताया था कि राजधानी में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि सोमवार को सुबह बारिश हो सकती है। साथ ही दिनभर का तापमान 29 से 25 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। रविवार की बात करें तो राजधानी के सफदरजंग इलाके में सुबह आठ बजे तक 24.6 mm बारिश दर्ज की गई थी जबकि अगले 9 घंटे में यहां 35.9 mm बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 45 पेड़ गिर गए। हालांकि इससे किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। बता दें कि भारी बारिश से पहले दिल्ली सरकार ने नगर निगम को निर्देश देते हुए ड्रेनेज सिस्टम को साफ करने के लिए कहा था लेकिन सरकार के ये सभी दावों की हवा निकल गई और दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाका जलमग्न हो गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस बारिश से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन परिसरों में भी पानी भर गया। इसके अलावे धौला कुंआ, मूलचंद और मिंटो ब्रिज में भी जलभराव देखने को मिला।