रांची के इटकी प्रखंड के भंडरा गांव में देर रात हुई भारी बारिश के कारण चारवा उरांव का कच्चा मकान गिर गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राजधानी रांची हरमू, आर्यपुरी, इंद्रपुरी, हिन्दपीढ़ी समेत कई इलाके में बारिश के कारण निचले इलाके में अवस्थित मकानों में पानी घुस आया है। जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।