24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने चीन के पर्यटन व्यवस्था का जायजा लिया

राज्य सरकार झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है...
2 min read
Google source verification
jharkhand cm

jharkhand cm

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांच दिवसीय चीन यात्रा पर मंगलवार को चीन के बीजिंग शहर में पर्यटन व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने चीन की तरह झारखंड में ही पर्यटन स्थलों को विकसित करने तथा अन्य आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही। पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने ट्वीट कर बताया कि बीजिंग की पर्यटन व्यवस्था काफी बेहतर है।


उद्योगपतियों से की चर्चा

उन्होंने कहा कि सुनियोजित ढंग से किया गया कार्य सफलता का द्वार खोलता है। राज्य सरकार झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के साथ ही स्टील तथा इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री चीन के गंझाउ शहर में आयोजित फूड समिट में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान वे फूड प्रोसिंग के क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और आगामी नवंबर महीने में झारखंड में आयोजित होने वाले फूड समिट में भी आमंत्रित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रविवार को शंघाई अरबन प्लानिंग म्यूजियम का भ्रमण किया था और शहर के विकास और टाउन प्लानिंग को लेकर वहां के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी।


फसल उत्पादन की ली जानकारी

वहीं मंगलवार को बीजिंग के शिनुआई जिले का भ्रमण कर किसानों के साथ वार्ता करते हुए फसलों के उत्पादन और उसके लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ चीन दौरे में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भू- राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार साथ गये है।

यह भी पढे: इस जज्बे को सलामः कैंसर से जूझते बुजुर्ग ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी भीख, फिर दान में दे दी सारी रकम