विविध भारत

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का विस्तार, अब विनोबापुरी से मयूर विहार पॉकेट वन तक दौड़ेगी ट्रेन

दिल्ली मेट्रो अब इस लाइन पर अपनी ये नई मेट्रो दौड़ाएगी। इससे यात्रियों का मिलेगी कई सुविधा।    
2 min read
pinc line
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का विस्तार, अब विनोबापुरी से मयूर विहार पॉकेट वन तक दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। दिल्ली मेट्रों ने दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने के लिए पिंक लाइन का और विस्तार कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन विनोबापुरी और पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकिट वन मेट्रो स्टेशन तक का ट्रायल रन भी शुरू कर दिया। इससे पहले दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर तक दिल्ली मेट्रो की लाइन आम जनता के लिए शुरू कर दी गई थी।

कुछ महीने बाद आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा

बता दें कि अब कुछ महीने में इस लाइन पर मेट्रो ट्रेन ट्रायल के रूप में दौड़ेगी। सभी तरह की क्लीयरेंस के बाद ये रूट आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसी ख़बर है कि आने वाले दिनों में ट्रायल रन पूरा होते ही शिवपुरी से मयूर विहार पॉकेट वन तक सीधी मेट्रो यात्रियों को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक जिस रूट पर ट्रायल रन की शुरुआत की गई है, ये सभी मेट्रो नए स्टेशन है। इनमें विनोबापुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन और पूर्वी दिल्ली का मयूर विहार पॉकेट वन मेट्रो स्टेशन शामिल है।

सबसे महंगी है दिल्ली मेट्रो

सेंटर फॉर साइंस एंड एन्‍वार्यनमेंट (सीएसई) ने मुताबिक दुनिया की सबसे महंगी मेट्रो सेवाओं में दिल्‍ली मेट्रो दूसरे नंबर पर है। सीएसई का दावा है कि 2018 के लिए लागत और कमाई के आधार पर आए यूबीएस की आई रिपोर्ट तथ्‍यों पर आधारित है। सीएसई ने बताया कि अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो एक ट्रिप के लिए आधे डॉलर (तकरीबन 35 रुपए) से थोड़ा ही हम खर्ज आता है।

दिल्ली वाले अपनी कमाई का 14 फीसदी मेट्रो पर कर देते हैं खर्च

इस अध्‍ययन में बताया गया कि दिल्‍ली से ज्‍यादा महंगा सफर सिर्फ हनोई वालों को पड़ता है, जो अपनी कमाई का 25 फीसदी मेट्रो से यात्रा पर खर्च करते हैं। जबकि दिल्‍ली वाले अपनी औसतन कमाई का 14 फीसदी खर्च करते हैं। इनमें से 30 फीसदी यात्री का तो 19.5 प्रतिशत तक सिर्फ मेट्रो किराये में चला जाता है। जल्द जारी होने जा रही सीएसइ के अध्‍ययन के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के 30 फीसदी यात्रियों की मासिक आमदनी औसतन 20 हजार रुपए है और उन्‍हें अपनी कमाई का 19.5 प्रतिशत हिस्‍सा सिर्फ मेट्रो यात्रा पर खर्च करना पड़ रहा है।

Published on:
06 Sept 2018 09:54 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार