विविध भारत

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा, लोगों ने गर्मी में ली राहत की सांस

दिल्ली में के पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत गोल मार्केट समेत कई इलाकों में में हलकी बारिश की फुहारों ने मौसम खुशनुमा
2 min read
Sep 15, 2019
h6.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में के पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत में मिली है।

रविवार को दिल्ली के कई गोल मार्केट समेत कई इलाकों में में हलकी बारिश की फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया।

इसके साथ ही राजधानी में कई जगहों पर लोग बारिश में भीखते ही हुए नजर आए। हालांकि बारिश की वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है।

वहीं, मध्यम प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भरी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बारिश का क्रम बना हुआ है। रविवार की सुबह भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ी वहीं, अनेक स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। बादल छाने और बारिश होने से गर्मी का असर नहीं है।

तेज धूप होने से उमस जरूर बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र राज्य के कई हिस्सों मे बना हुआ है, जिससे बारिश हो रही है और आगे भी यह सिलसिला बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के 10 में अति भारी और 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4, ग्वालियर का 24.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31़.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Updated on:
15 Sept 2019 03:10 pm
Published on:
15 Sept 2019 12:26 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर