Hindi News / Crime / कश्मीर मसले पर बौखलाए आतंकियों की नापाक हरकत, सेब के बागान में लगाई आग
कश्मीर मसले पर बौखलाए आतंकियों की नापाक हरकत, सेब के बागान में लगाई आग
कश्मीर में दहशत फैलाने के प्रयास में जुटे पाक समर्थित आतंकी
किसानों को धमका रहे आतंकी और फसलों को कर रहे बर्बाद
सेना लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार कर रही पेट्रोलिंग
ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के शोपियां से जुड़ा है। यहां आतंकियों ने सेब की फसल में आग लगी दी। आतंकियों ने सेब कारोबारियों के साथ-साथ बागों में काम कर रहे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है।
इसके साथ ही आतंकियों ने शोपियां के एक गांव में बने पंचायत भवन में आग लगा दी। घटना की जानकारी लगते ही सेना ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सेना लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और धारा 35ए हटने के बाद पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन का हवाला देकर दुनिया के तमाम देशों को भारत के खिलाफ लामबंद करने में जुटा है।
लेकिन वैश्विक मंच पर बढ़ते कद और अचूक कूटनीति का ही असर है, कि रूस, अमरीका, फ्रांस समेत सभी बड़े देशों ने पाक की दलीद मानने से इनकार कर दिया है।
यहां तक कि मुस्लिम देशों के समूह यूएई ने भी पाकिस्तान की बात सुनने से इनकार कर दिया है। इससे पाकिस्तान की बौखलाहट और अधिक बढ़ गई है।
यही वजह है कि पाकिस्तान जम्मू—कश्मीर में दहशत फैलाकर दुनिया ध्यान आकर्षित करना चाहता है।