
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे पाकिस्तान को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी फटकार लगाई है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई तो, उसे टुकड़े-टुकड़े होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं, और हमेशा सुरक्षित रहेंगे। यहां जाति या धर्म के आधार पर लोगों का विभाजन नहीं किया जाता।
जम्मू-कश्मीर मसले पर बोलते ही राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत के आर्टिकल 370 को हटाने के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दुनिया के सभी देशों और संयुक्त राष्ट्र को भी बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी दलीले कहीं नहीं सुनी गईं।
आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने सीमा पर शहीद हुए 122 जवानों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर अगर कोई घुसपैठ होती तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारी सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस दौरान उन्होंने पाक पीएम इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने लोगों से एलओसी क्रॉस नहीं करने को कहा है।
क्योंकि वो जानते हैं कि अगर को सीमा पार कर यहां आया तो वापस नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि पाक पीएम इमरान खान ने शुक्रवार को मुजफ्फराबाद में बोलते हुए अपने लोगों से एलओसी की ओर मार्च न करने की सलाह दी थी।
Updated on:
15 Sept 2019 01:40 pm
Published on:
15 Sept 2019 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
