विविध भारत

शादी से कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस के SI ने की खुदकुशी, तीन साल में 36 जवानों ने किया सुसाइड

Delhi पुलिस के एक और SI ने की खुदकुशी मोहन गार्डन स्थित अपने घर में सर्विस रिवॉल्वर से किया सुसाइड पिछले तीन साल में 36 जवानों ने ली अपनी जान
2 min read
Nov 03, 2020
Delhi: Sub Inspector Committed Suicide
दिल्ली पुलिस के एक और SI ने किया सुसाइड।

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर दिलदहलाने वाली घटना घटी है। दिल्ली पुलिस में कार्यरत 26 साल के सब-इंस्पेक्टर ऋतुराज ने सर्विस रिवॉल्वर से खुदकुशी ( Suicide ) कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ऋतुराज की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। हालांकि, सुसाइड के कारणो का अभी पता नहीं चला है। लेकिन, पिछले तीन साल की रिपोर्ट जो सामने आई है, उसके अनुसार अब तक 36 जवान सुसाइड कर चुके हैं। इनमें 14 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान खुदकुशी की है।

SI ने की खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर ऋतुराज मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे। ऋतुराज वर्तमान में पश्चिम बिहर थाने में अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि ऋतुराज ने मोहन गार्डन स्थित अपने घर में खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक, ऋतुराज के भाई ने इस घटना की जानकारी दी। ऋतुराज ग्राउंड फ्लोर स्थित अपने कमरे में सोए हुए थे। सुबह चार बजे उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही ऋतुराज का भाई कमरे में पहुंचा। तब तक ऋतुराज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि अगामी 17 नवंबर को ऋतुरात की शादी होने वाली थी। पिछले कुछ दिनों से वह काफी शांत रह रहे थे और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहे थे। फिलहाल, इस घटना की छानबीन की जा रही है।

नहीं थम रहा सुसाइड का मामला

इस बीच एक RTI में खुलासा हुआ है कि 2017 से लेकर 2020 तक दिल्ली पुलिस के 36 जवानों ने सुसाइड किया है। सुसाइड करने वालों में सिपाही की संख्या 13 है। प्रधान सिपाहियों की संख्या 15, ASI की संख्या तीन, SI की संख्या तीन और दो निरीक्षकों ने खुदकुशी कर ली। इन सभी जवानों ने ड्यूटी के दौरान खुदकुशी की है। जबकि, एक निरीक्षक, छह प्रधान सिपाही, दो ASI, दो SI और नौ सिपाही ने ऑफ ड्यूटी खुदकुशी की है। सुसाइड का यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है।

Published on:
03 Nov 2020 09:54 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार