विविध भारत

दिल्ली हिंसा: महिला आयोग ने 2 साल की बच्ची को परिजनों से मिलवाया

दिल्ली में हिंसा के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दो साल की बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया स्वाति मालीवाल ने बच्ची के परिवार का पता लगाने की जिम्मेदारी महिला पंचायत को सौंप दी

2 min read
दिल्ली हिंसा: महिला आयोग ने 2 साल की बच्ची को परिजनों से मिलवाया

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा ( Delhi Violence ) भड़कने के कुछ दिन बाद दिल्ली महिला आयोग ( DCW ) ने दो साल की बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया है। महिला आयोग को जब मीडिया रिपोर्ट के जरिए इस नाबालिग बच्ची के बारे में पता चला तो आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बच्ची के परिवार का पता लगाने की जिम्मेदारी महिला पंचायत को सौंप दी।

टीम को पूछताछ में पता चला कि वह नाबालिग बच्ची मुस्तफाबाद में हिंसा पीड़ितों के लिए बने एक आश्रय गृह में सुहानी (परिवर्तित नाम) नाम की महिला के साथ रही है। टीम जब वहां पहुंची तो सुहानी ने बताया कि बच्ची उसे हिंसा के दौरान अराजक माहौल में एक मस्जिद के पास बैठी मिली थी। बच्ची बहुत रो रही थी और सदमे की हालत में थी। लिहाजा, वह उसे अपने साथ ले आई। सुहानी इस बच्ची को वापस देने के लिए तैयार नहीं थी, उसे संदेह था कि बच्ची की ठीक से देखभाल नहीं हो पाएगी।

महिला आयोग की सदस्य फिरदौस खान द्वारा यह समझाए जाने पर कि बच्ची के परिवार को ढूंढकर उन्हें बच्ची सुपुर्द की जाएगी, तब जाकर सुहानी बच्ची को लौटाने को राजी हुई। आयोग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। काफी खोजबीन और मस्जिदों में घोषणाएं कराने के बाद बच्ची के परिजनों का पता चल गया। बच्ची के दादा ने बताया कि जब हिंसा भड़की, तब बच्ची उन्हीं के साथ थी। भगदड़ और अराजकता के माहौल में वह उनसे बिछुड़कर लापता हो गई थी। परिवार तीन दिन से उसकी तलाश कर रहा था।

बच्ची के पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, उसने उस बच्ची के पिता होने संबंधी सारे सुबूत दिखाए। इसके बाद कागजी कार्रवाई कर बच्ची को उन्हें सौंपा गया। स्वाति मालीवाल ने एक प्रेस बयान में कहा कि हमें खुशी है कि बच्ची को उसका परिवार मिल गया। इस अभियान के दौरान एक महिला सबिता आनंद ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा भी जताई थी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी कर फंसे गीतकार जावेद अख्तर, बिहार में शिकायत दर्ज
Updated on:
05 Mar 2020 06:51 pm
Published on:
05 Mar 2020 06:39 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर