विविध भारत

Delhi Weather Forecast: आज 4 अगस्त को बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना

Delhi Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 4 अगस्त को दिल्ली में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Delhi Weather Forecast for August 4: Cloudy skies and Light Rainfall expected

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department/IMD) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज 4 अगस्त के दिन पूरे दिन आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे और गर्मी में राहत रहेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, पर बादलों के रहने से गर्मी नहीं बढ़ेगी।

दिल्ली में पिछले दिन की बारिश

दिल्ली में पिछला दिन यानि कि 3 अगस्त, मंगलवार बारिश के मामले में उतना अच्छा नहीं रहा। 3 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 4 अगस्त को सुबह 8:30 बजे तक पालम के अलावा और कहीं भी बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मंगलवार 3 अगस्त को पालम में 0.5 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड हुई। दिल्ली के पालम के अलावा अन्य सभी इलाकें बारिश के मामले में सूखे ही रहें।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों का मौसम

पिछले कुछ दिनों की बारिश से दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया था। इससे गर्मी में कमी आने के साथ ही मौसम में भी ठंडक आई। पर मंगलवार 3 अगस्त को बारिश ना होने से तापमान फिर से बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में बुधवार का मौसम

दिल्ली में बुधवार 4 अगस्त को सुबह 8:30 बजे तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह मंगलवार 3 अगस्त के तापमान से कम रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में बुधवार यानि कि 4 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 4 अगस्त की सुबह 79% नमी रिकॅार्ड की गई।

दिल्ली में आने वाले दिनों का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Published on:
04 Aug 2021 04:21 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा