विविध भारत

दिल्ली होगी सीसीटीवी कैमरों से लैस, आरडब्ल्यूए से जल्द मुलाकात करेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अधिकारी जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व बाजार संघों से मुलाकात करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 6:28 PM IST
arvidn kejriwala
दिल्ली होगी सीसीटीवी कैमरों से लैस, आरडब्ल्यूए से जल्द मुलाकात करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। राजधानी जल्द ही सीसीटीवी कैमरों से लैस नजर आने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सीसीटीवी कैमरे लगाने कोे लेकर जल्द ही सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) से मिलने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह कुछ दिनों के अंदर ही सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व बाजार संघों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि यह जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली सरकार सभी आरडब्ल्यूए व बाजार संघों की जल्द एक बैठक बुलाएगी, जिसमें दिल्ली भर में सीसीटीवी लगाए जाने को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की जाएगी।' दिल्लीवासियों की सुरक्षा में सुधार के लिए सीसीटीवी का लगाना आम आदमी पार्टी के 2015 के चुनावी घोषणापत्र का प्रमुख वादा था।

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी दिल्ली

वहीं, लगातार बढ़ रही रेप और अन्य वारदातों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले दिल्ली के सभी इलाकों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कनरे का वादा किया था। अब केजरीवाल सरकार इस वादे को पूरा करने की ओर आगे बढ़ते हुए इस संबंध में आरडब्ल्यूए से मुलाकात करेगी।

दिल्ली सरकार और एलजी की जंग

बता दें कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही अधिरकारों की जंग पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही फैसला सुनाया था। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एलजी के अधिकार को भूमि, पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था तक सीमित कर दिया था। लेकिन न्यायालय का फैसला आने के बाद अब आईएएस अधिकारियों के दबादले ने फिर से इस जंग को हवा दे दी है। वहीं, केजरीवाल ने एल जी को खत लिख कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के संबंध में सवाल पूछा था।

Published on: