23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह पहुंचे बिहार, कांग्रेस ने काले झंडे तो आरजेडी ने पकौड़े तल कर किया विरोध

अमित शाह दो दिवसीय बिहार के दौरे पर हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों को उनका बिहार आना पसंद नहीं आया है। शाह के आने पर कांग्रेस ने काले झंड़े दिखाकर और आरजेड़ी ने पकौड़े तल कर उनका विरोध किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:48 PM IST

amit shah

अमित शाह पहूंचे बिहार, कांग्रेस ने काले झंडे तो आरजेडी ने पकौड़े तल कर किया विरोध

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करने में अभी से जुट गई है। इसी के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय बिहार के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन गुरूवार को वह सुबह-सुबह पटना पहुंचे। लेकिन विपक्षी दलों को उनका बिहार आना इतना नागवार गुजरा कि किसी ने उन्हें काले झंडे दिखाए तो किसी ने पकौड़े तलकर उनका विरोध किया।

यह भी पढ़ें-नाटो महासचिव ने स्वीकारा, सहयोगी सदस्य देशों के बीच असहमति अभी दूर नहीं हुई

शाह का बिहार आना विपक्षी पार्टियों को नहीं आया पसंद

बिहार पहुंचने के बाद अमित शाह पटना एयरपोर्ट से सीधे राजकीय अतिथिशाला गए। यहां मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने उनका नाश्ते की टेबल पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बता दें कि अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा काफी उत्साहित है। यही वजह है कि उनके स्वागत के लिए इतना भव्य इंतजाम किया गया। लेकिन अमित शाह का बिहार की धरती पर कदम रखना दूसरी विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आरजेडी का बिलकुल पसंद नहीं आया। उन्होंने उनका पुरजोर विरोध किया।

यह भी पढ़ें-हैदराबाद: भगवान राम-सीता पर अभद्र टिप्‍पणी करने के आरोप में काठी महेश को शहर से बाहर निकाला

शाह को दिखाए काले झंडे

बता दें कि जब नाश्ता करने के बाद जब अमित शाह ज्ञान भवन बीजेपी सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करने के लिए रवाना हुए तभी रास्ते में हड़ताली मोड़ के पास कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को काले झंडे दिखाए और उनका विरोध किया। शाह को काले झंडे दिखाए जाने पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता नाराज़ हो गए।

यह भी पढ़ें-मेनका गांधी का ट्वीट: पत्नियों व बहुओं को मिलने वाले उपहार पर ना लगे कर

आरजेडी ने पकौड़े तल कर अमित शाह का किया विरोध

इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया गया। लेकिन कुछ ही दूरी पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने शाह के विरोध में पकौड़े तले। बता दें कि आरजेडी की छात्र इकाई ने पार्टी कार्यालय के अंदर ही कड़ाही में पकौड़े तल कर अमित शाह का विरोध किया।