पुलिस के मुताबिक, महेश का विवादित बयान आऩे के बाद हिंदू धार्मिक नेताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। वहीं, इससे पहले पुलिस ने स्वामी परिपूर्णानंदा को हैदराबाद में नजरबंद कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि वह धर्मिका चैतन्य यात्रा शुरू करने वाले थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानिदेशक ने बताया, 'महेश को अभी केवल हैदराबाद से बाहर किया गया है। राज्य से बाहर करना है या नहीं, इस संबंध में फैसला बाद में किया जाएगा।