विविध भारत

दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू

उत्तर भारत में हो रही लगातार भारी बारिश ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों के हालात असामान्य कर दिए हैं। आलम यह है कि घनी बारिश ने यमुना का जलस्तर बढ़ा दिया है।
2 min read
Jul 29, 2018
Yamuna river
दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू

नई दिल्ली। उत्तर भारत में हो रही लगातार भारी बारिश ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों के हालात असामान्य कर दिए हैं। आलम यह है कि घनी बारिश ने यमुना का जलस्तर बढ़ा दिया है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना ने दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगाता छोड़े जा रहे पानी की वजह से शनिवार रात तक यमुना जलस्तर बढ़कर 205.3 मीटर तक पहुंच गया। मौजूदा समय में नदी का बहान खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है।

बैराज से छोड़ा 6 लाख क्यूसेक पानी

दरअसल, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अब तक 6 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा जा चुका है, राजधानी में जिसका प्रभाव शाम तक देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि दिल्ली में पानी के प्रवेश के बाद यहां जलभराव की विकट समस्या खड़ी हो सकती है। नई दिल्ली को पीने का पानी मुहैया कराने वाले हथिनीकुंड बैराज से जारी पानी को शहर में पहुंचने में आमतौर पर 72 घंटों का समय लगता है।इसके साथ प्रशासन ने बिगड़ते हालातों की आशंका को ध्यान में रखते हुए यमुना तट पर बसे दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को भी 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया गया था जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही थी। शनिवार को बैराज से 3.15 लाख क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया था, जिससे यमुना का जलस्तर अचानक खतरे का निशान पार कर गया।

दिल्ली सरकार की आपात बैठक

वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ता देख दिल्ली की सीएम ने शनिवार को अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने का काम कर रहा है। यही नहीं राजधानी में सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 नंबर जारी किया है।

Published on:
29 Jul 2018 09:27 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video