विविध भारत

Digvijay Singh ने Jyotiraditya को बताया बेटे जैसा, BJP में तवज्जो न मिलने का दुख

Congress leader Digvijay Singh ने रविवार को को BJP और Jyotiraditya Scindia पर निशाना साधा Digvijay Singh ने Jyotiraditya Scindia को चेताया कि BJP में उनको न तो सम्मान मिलेगा और न पद
2 min read
g.jpg

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ( MP ) में ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) के भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल होने के बाद राज्य में अभी तक आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर थमा नहीं है।

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Congress Leader Digvijay singh ) ने रविवार को को भाजपा और ज्योतिरादित्य पर निशाना साधा।

भोपाल में एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) को चेताया कि भाजपा में उनको न तो सम्मान मिलेगा और न ही वैसी जिम्मेदारी, जैसी वो कांग्रेस में निभाते आए हैं।

दिग्जिवय ने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य उनके बेटे जैसे हैं, इसलिए उनके कांग्रेस छोड़कर जाने से उनको दुख पहुंचा।

लेकिन इससे भी ज्यादा दुख तब हुआ, जब उन्होंने एक पार्टी का दामन थाम लिया, जिसने उनको चुनाव में हराया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शायद सिंधिया को मंत्रिमंडल में शामिल होने की जल्दबाजी थी। मीडिया से मुखातिब होते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्या सिंधिया मुरैना से मंदसौर तक अपने कार्यकर्ताओं को मनचाहा पद दिलवाते थे।

लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि यहां पर आरएसएस की माननी होती है।

वहीं, राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार बने दिग्गी राजा ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि गुजरात में जिस तरह से कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है, ऐसे मध्य प्रदेश में नहीं चलने वाला।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां मध्य प्रदेश में विधायक स्वार्थी नहीं हैं, और जो थे वो पहले ही भाजपा में चले गए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एमपी में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन चुनावों के लिए पार्टी ने बेहतरीन तैयारी की है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हम जनता से लालची लोगों से लोकतंत्र बचाने की बात कहेंगे।

Updated on:
07 Jun 2020 05:05 pm
Published on:
07 Jun 2020 04:59 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद