विविध भारत

DMRC :  3 चरणों में बहाल होगी मेट्रो सेवा,  कंटेनमेंट जोन में बंद रहेंगे स्टेशन

Delhi Metro सेवा 7 सितंबर को येलो लाइन पर शुरू होंगी। सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा तीन चरणों में बहाल करने की योजना है। शुरुआती दौर में मेट्रो सेवा पहले की तरह सुबह से शाम तक लगातार नहीं चलेंगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2020, 9:10 AM IST
delhi metro.jpg
शुरुआती दौर में मेट्रो सेवा पहले की तरह सुबह से शाम तक लगातार नहीं चलेंगी।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) कहर के बीच दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro ) सेवा 7 सितंबर से बहाल होने जा री है। लेकिन यह सेवा 7 सितंबर को पूरी तरह से बहाल नहीं होगी। डीएमआरसी ( DMRC ) प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मेट्रो सेवा को तीन चरणों में बहाल की जाएंगी। मेट्रो सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी। फिलहाल कनटेनमेंट जोन ( Containment Zone ) में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( DMRC ) ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी। सबसे पहले दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन ( Yellow line ) और रैपिड मेट्रो 7 सितंबर को चालू होगी। 9 सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी। वहीं, रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा 10 सितंबर से शुरू होगी।

डीएमआरसी ने बयान में इस बात का भी जिक्र किया है कि मेट्रो ट्रेनें अभी पहले की तरह सुबह पांच बजे से शाम तक लगातार नहीं चलेंगी। अभी मेट्रो ट्रेनें सुबह में 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी। 7 सितंबर को सिर्फ यलो लाइन में मेट्रो परिचालन शुरू होगा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Union Minister Hardeep Singh Puri ) ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी। महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोविद-19 के खिलाफ सभी ऐहतियात बरतने होंगे।

डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ( DMRC chief Mangu Singh ) ने मीडिया को बताया कि उन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी जिन स्टेशनों पर यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते हुए पाए जाएंगे।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य

बता दें कि दिल्ली मेट्रो परिचालन के तौर तरीकों को लेकर मंगलवार शाम को हुई बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी ( Social Distancing ) के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो यात्रियों को कोविद-19 ( Covid-19 ) रोधी उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि देश में 17 मेट्रो निगम हैं। मंत्रालय द्वारा विस्तृत एसओपी जारी किए जाने के बाद वे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपना ब्योरा जारी कर सकते हैं।

एलजी ने भी दी मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ( LG Anil Baijal ) ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( डीडीएमए ) की बैठक के दौरान राजधानी में मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार के सुझाव को मंजूरी दे दी है। डीडीएमए की बुधवार को हुई एक बैठक में अनलॉक—4 के दिशानिर्देशों और दिल्ली मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में फैसला लिया गया।

Updated on:
3 Sep 2020, 9:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत