26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AEEE 2020 का परिणाम घोषित, इस लिंक पर देखें अपना रैंक

अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय बी.टेक का परीक्षा परिणाम घोषित। एवीवीव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Sep 2020, 8:23 AM IST

aeee result 2020

अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय बी.टेक का परीक्षा परिणाम घोषित।

नई दिल्ली। अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय ( डीम्ड ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट AEEE 2020 परिणाम की घोषणा कर दी है। AEEE 2020 का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट amrita.edu पर उपलब्ध है।

अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय में जिन छात्रों ने बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है वो परीक्षा परिणाम वेबसाइट amrita.edu पर देख सकते हैं। या संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट amrita.edu और aoap.amrita.edu/ampcbe/index से डाउनलोड कर सकते हैं।

शिक्षक दिवस के दिन इन खूबसूरत कोट्स के साथ कहें 'हैप्पी टीचर्स डे'

बी टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपने एईईई परिणाम 2020 लॉगिन चेक करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करनी पड़ेगी। एईईई परिणाम 2020 और उम्मीदवारों की रैंक सूची संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें AEEE 2020 परिणाम

अमृता के AEEE 2020 परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन जांचने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की आजाद और सिब्बल से इस बात की अपील, कहा - फैसला लेने में देर मत कीजिए

- AEEE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट खोलें – aoap.amrita.edu/ampcbe/index/
- लॉगिन करने के लिए अपना लॉगिन आईडी या आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
- मेरिट सूची में अपना नाम जांचने के लिए दृश्य परिणाम पर क्लिक करें

12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच के बाद प्रवेश परीक्षा की रैंक छात्रों को आवंटित की गई है। केवल एईईई उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग सत्र में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अधिकारी AEEE कटऑफ जारी करेंगे। AEEE 2020 परिणाम में सुरक्षित रैंक के मुताबिक सीटों का आवंटन किया जाएगा।

Bihar Assembly Election : जीतन राम मांझी कल एनडीए में होंगे शामिल, महागठबंधन को बड़ा झटका

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच अमृता विश्व विद्यालपीठम ने बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए पहले तो परीक्षा आयोजित की और अब उसने एईईई 2020 का परिणाम भी घोषित कर दिया है।