विविध भारत

DSP देवेंद्र सिंह का होने वाला था प्रमोशन, बनने वाले थे पुलिस अधीक्षक

DSP देवेंद्र सिंह ( DSP Devendra Singh ) SP बनने वाले थे एप्रूवल हो गई थी प्रमोशन की फाइल प्रमोशन का नाटिफेकेशन नहीं हुआ था जारी
2 min read
de.jpeg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मरी के DSP देवेंद्र सिंह ( DSP Devendra Singh ) और हिज्बुल आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे लगातार पूछताछ जारी है। पूछताछ में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीएसपी देवेंद्र सिंह का प्रमोश होने वाला था। वह पुलिस अधीक्षक ( SP ) बनने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नाम उन अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था, जिन्हें प्रमोशन मिलने वाला था। इस फाइल को एप्रूवल भी मिल चुका था। लेकिन इस बारे में नोटिफिकेशन जारी होना बाकी था। बता दें कि देवेंद्र सिंह अभी जम्मू-कश्मीर पुलिस उपाधीक्षक हैं। वह कुछ दिन से छुट्टियों पर थे। उन्हें रविवार को हिज्बुल के तीन आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

क्या है आरोप

DSP देवेंद्र सिंह पर आतंकियों को पनाह देने और उनकी मदद का आरोप है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंह आतंकियों के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली समेत चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू को निशाना बनाने वाले थे। देवेंद्र सिंह पर संसद पर हमला करन वाले आतंकियों की मदद करने का भी मामला सामने आया है। इस पर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

आतंकियों की मदद पर मिलते थे पैसे

मीडिया रिपोर्ट के मुकाबिक, देवेंद्र सिंह ( DSP Devendra Singh )को आतंकियों को मदद पहुंचाने के बदले में मोटी रकम मिलती थी। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों को जम्मू तक पहुंचाने के लिए देवेंद्र 12 लाख रुपए लिया करते थे।

Updated on:
15 Jan 2020 02:05 pm
Published on:
15 Jan 2020 01:59 pm
Also Read
View All
ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे

Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर