विविध भारत

Earthquake: 6 घंटे में देश के तीन राज्यों में भूकंप से कांपी धरती, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और हिमाचल में महसूस किए झटके

Earthquake सुबह-सुबह देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके किए गए महसूस मणिपुर के कामजोंग में 3.4 रही भूकंप की तीव्रता हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में 3.3 और अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 3.0 रही भूकंप की तीव्रता
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 9:50 AM IST
Earthquake
भूकंप के झटकों से दहले देश के तीन राज्य

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देशभर में लगातार भूकंप ( Earthquake ) के झटके परेशानियां बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों से धरती थर्रा चुकी है। शुक्रवार सुबह 6 घंटों के अंतराल में देश के तीन राज्य भूकंप के झटकों से दलह उठे।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर 3.0 भूकंप की तीव्रता पर झटके महसूस किए गए। जबकि देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शुक्रवार सुबह 3:14 बजे भूकंप के झटकों से धरती थर्राई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।

इसके अलावा तीसरा राज्य हिमाचल प्रदेश रहा। जहां लाहौल स्पिति में 2 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 3.3 भूकंप की तीव्रता मापी गई।

राहत की बात यह है कि तीनों ही जगहों पर फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान होने या जानहानि की खबर नहीं मिली है।

आपको बता दें कि ये पिछले एक हफ्ते में पूर्वात्तर राज्य मणिपुर में ये दूसरा भूकंप का झटका है। सात अक्टूबर को ही मणिपुर के उखरुल में 4.3 रिक्टर स्कैल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ये भूकंप भी सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर आया था। इससे पहले मणिपुर में 1 सितंबर को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महूसस किए गए थे।

वहीं लेह - लद्दाख में भी लगातार भूकंप से जोरदार झटकों से धरती कांप रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में भी भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों के परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में भूकंप से ज्यादा नुकसान की आशंकी बनी रहती है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता