विविध भारत

Earthquake: देश के दो राज्यों में भूकंप के झटकों से थर्राई धरती, कोई हताहत नहीं

Earthquake सुबह-सुबह देश के दो राज्यों में भूकंप के झटके किए गए महसूस मणिपुर के कामजोंग में 3.4 रही भूकंप की तीव्रता हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में रिक्टर स्कैल भूकंप की तीव्रता 3.3 रही
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 6:29 AM IST
Earthquake
भूकंप के झटकों से थर्राई धरती

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देशभर में लगातार भूकंप ( Earthquake ) के झटके परेशानियां बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों से धरती थर्रा चुकी है। शुक्रवार अलह सुबह एक बार फिर देश के दो राज्यों में भूकंप के झटकों से धरती कांपी। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शुक्रवार सुबह 3:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में भी 2 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 3.3 भूकंप की तीव्रता मापी गई।

राहत की बात यह है कि दोनों ही जगहों पर फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान होने या जानहानि की खबर नहीं मिली है।

आपको बता दें कि ये पिछले एक हफ्ते में पूर्वात्तर राज्य मणिपुर में ये दूसरा भूकंप का झटका है। सात अक्टूबर को ही मणिपुर के उखरुल में 4.3 रिक्टर स्कैल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप भी सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर आया था।

इससे पहले मणिपुर में 1 सितंबर को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महूसस किए गए थे।
वहीं लेह - लद्दाख में भी लगातार भूकंप से जोरदार झटकों से धरती कांप रही है।

इस बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में भी भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों के परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में भूकंप से ज्यादा नुकसान की आशंकी बनी रहती है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता