विविध भारत

गुजरात में भूकंप के झटके महसूस, भरुच से 38 किलोमीटर दूर था केंद्र

17 अप्रैल को भी गुजरात और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए हैं।
2 min read
earth quake

नई दिल्ली: गुजरात में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। सूरत , तापी, भरूच नवसारी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र भरूच से 38 किलोमीटर दूर था। भूकंप से अभी तक किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इन इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल गए।

17 अप्रैल को भी भूकंप से दहला था गुजरात

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को भारत समेत जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश में गुजरात और मणिपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात में भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के मुताबिक भूकंप सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केन्द्रित था। मणिपुर के चंदेल में सुबह 8 बजकर एक मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केन्द्र इबाराकी थी,जो प्रशांत महासागर से सटा और टोक्यो के पूर्वोत्तर में है।

2001 में गुजरात में भारी तबाही

बता दें कि 2001 में गुजरात में भूकंप से भारी नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा तबाही भुज में हुई थी। कच्छ और भुज में 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जापान के इबाराकी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई।

दिल्ली है खतरनाक जोन

वहीं 2017 में दिल्ली समेत हरियाणा तथा पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.5 आंकी गई। भूकंप का केन्द्र हरियाणा के महेन्द्रगढ़ था । दिल्ली है खतरनाक जोन में देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास का एरिया (जैसे) एनसीआर सिसमिक जोन चार में आता है। भूकंप के लिहाज से बेहद खतनाक माना जाता है। हालांकि सिसमिक जोन पांच सबसे खतनाक होता है। दिल्ली के यमुना से लगे होने की वजह से दिल्ली में भूकंप का खतरा और भी बढ़ जाता है। नदी से सटे हुए इलाकों में भूकंप ज्यादा प्रभावशाली होता है या कहें की अधिक खतरनाक होता है।

Published on:
21 Apr 2018 06:16 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार