24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिले कई मुल्क, पाकिस्तान में स्कूल गिरने से बच्ची की मौत

पूर्ण चंद्रग्रहण से पहले आए इस भूकंप से देश में तो नहीं लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान से नुकसानक की खबर आई है।

2 min read
Google source verification
Afghanistan earthquake

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्से, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्ण चंद्रग्रहण से पहले आए इस भूकंप से देश में तो नहीं लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान से नुकसानक की बड़ी खबर आई है।

Afghanistan earthquake

बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को भूकंप के बाद एक स्कूल की इमारत और एक घर के ढह जाने की घटना में एक छात्रा की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

Afghanistan earthquake

पाकिस्तानी अखबार 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पहाड़ी में था। भूकंप के झटके स्वात, बन्नु और पेशावर समेत देश के अलग अलग हिस्सों में महसूस किए गए।

Afghanistan earthquake

इससे पहले इसी साल मणिपुर में रविवार 7 जनवरी 2018 को दोपहर बाद लोगों भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई थी। ये तस्वीरें @Baloch__Khan के ट्विटर से ली गई हैं