विविध भारत

भूकंप के झटकों से हिला मिजोरम, रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता दर्ज

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम के चम्पई में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए नेशनल सेंटर फ़ॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता दर्ज

less than 1 minute read
ffff.png

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम के चम्पई में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फ़ॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता दर्ज की गई। भूकंप के ये झटके मिज़ोरम में 119 किमी पूर्व में महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोगों में में हड़कंप मच गया। भूकंप ऐसे समय आया, जब लोग या तो घरों में दिवाली की तैयारियों में जुटे थे या फिर बाजारों में खरीदारी कर रहे थे।

भूकंप के झटके लगते ही लोगों अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर की ओर निकल कर भागे। लोगों में घबराहट इस कदर थी कि भूकंप के बाद भी घंटों तक अपने घरों में घुसने की हिम्मत न जुटा सके। भूकंप में अभी तक किसी तरह के नुकसार कोई खबर सामने नहीं आई है।

Updated on:
14 Nov 2020 03:48 pm
Published on:
14 Nov 2020 03:43 pm