विविध भारत

हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड मापी गई है इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं

less than 1 minute read

नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड मापी गई है।

हालांकि इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोगों की चीखें निकल गईं।

लोग अपने घरों से निकल कर बाहर की ओर भागे। लोगों में खौफ का आलम यह था कि वो काफी समय तक घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

इससे पहले 14 दिसंबर को महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी। भूकंप सुबह 5.22 मिनट पर उस समय आया था, जब लोग सोकर भी नहीं उठे थे।

हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसार की जानकारी नहीं थी। जबकि इससे पहले कल उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटके से हिल उठी थी।

यहां चमोली जिले में जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो उनके होश उड़ गए। यहां रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

हालांकि इस बार भूकंप का केंद्र जोशीमठ के पास 14 किलोमीटर नीचे था।

ये भी पढ़ें

भूकंप के झटकों से फिर हिल उठा जम्मू-कश्मीर, लोगों में मची अफरा-तफरी

Updated on:
17 Dec 2019 12:37 pm
Published on:
17 Dec 2019 11:43 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश