
नई दिल्ली। रविवार सुबह असम के धिमाजी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके कारण दहशत में लोग घर से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के 11:50 मिनट पर झटके महसूस किये गए।
जान-माल को कोई नुकसान नहीं
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। झटके महसूस होने के बाद लोग डर गए और बचाव की दृष्टी से तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हाल में पूर्वोत्तर में कई झटके महसूस किये गए
आपको बता दे, हाल फिलहाल भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में कई बार ऐसे झटके महसूस किये गए हैं।मेघालय में 11 दिसंबर की सुबह भूकंप आने की खबर आयी थी जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 बताई गई । इस पहले अगस्त में असम के कामरूप जिले में 3.4 मैग्नीट्यूड का झटका महसूस किया गया था और 31 जुलाई को भी असम के दर्रांग जिले में एक झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गयी थी।
उत्तर भारत में भी 6 दिसंबर को तीव्र झटके दर्ज हुए थे
बता दें कि सिर्फ पूर्वोत्तर ही नहीं उत्तर भारत में भी हाल में कई बार ऐसे झटके महसूसदर्ज हुए हैं। 6 दिसंबर को उत्तर भारत के कईं इलाकों में में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। इसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बताया गया था। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले भी इसी साल जून में नई दिल्ली समेत हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।
2018 में विश्वभर में कई भूकम्पों की संभवना
खबरों की माने तो वैज्ञानिकों का दावा है कि साल 2018 में विश्व भर में कईं भूकंप आने की संभावना है। वैज्ञानिको ने पृथ्वी के घूमने की गति में आये परिवर्तन को इसकी वजह बताया है।