मैक्स और फोर्टिस पर गिरी गाज
खर्चों के महंगाई के ये आकड़ें तब सामने आएं है, जब हाल ही में निजी अस्पतालों के लापरवाही के तीन बड़े मामले सामने आये हैं। ये मामले शालीमार बाग के मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल के ब्लड बैंक, और तैमूर नगर के न्यूटेक सेंटर का है। जहां मैक्स हॉस्पिटल पर जीवित बच्चों को मृत बताने की लापरवाही पर कार्यवाई की गयी वहीं फोर्टिस हॉस्पिटल के ब्लड बैंक का भी लाइसेंस रद्द कर जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा एक मेडिकल सेंटर ने एक शख्स को गलती से HIV पॉजिटिव बताया था, जिसके बाद दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था।