विविध भारत

आधार को लेकर अब चुनाव आयोग ने दिया संकेत, जल्द कर सकता है ये काम

आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब निर्वाचन करने जा रहा है बड़ी तैयारी, जल्द ही इस काम को देगा अंजाम
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 8:46 AM IST
election commison aadhaar
आधार को लेकर अब चुनाव आयोग ने दिया संकेत, जल्द कर सकता है ये काम

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में आधार को लेकर अपना नजरिया साफ कर दिया है, जिसके बाद प्राइवेट कंपनियों से लेकर कई सारे क्षेत्रों आधार को लिंक करने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा संकेत दे दिया है। हालांकि इस काम को करने से पहले निर्वाचन आयोग के सचिवालय को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का अध्ययन करने के लिए कहा गया है। क्या चुनाव आयोग की तैयारी...आइए जानते हैं...

दरअसल निर्वाचन आयोग अब आधार को वोटर आइडी यानी मतदाता परिचय पत्र से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के मुताबिक इस पर काम शुरू भी हो गया है, हालांकि निर्वाचन आयोग के सचिवालय को पहले सर्वोच्च न्यायलय के हाल में आए फैसलों पर पहले अध्ययन करने के लिए कहा गया है, ताकि फैसला का किसी भी तरह उल्लंघन न हो।

फरवरी 2015 से चल रही तैयारी
ऐसा नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्वाचन आयोग ने अपना काम शुरू किया है बल्कि आधार को वोटर आइडी कार्ड से जोड़ने की तैयारी फरवरी 2015 से ही चल रही थी, लेकिन अगस्त 2015 में सुप्रीम कोर्ट में निजता का हनन और आधार की वैधता से जुड़ा मामला आने के बाद इस योजना को स्थगित कर दिया गया। तब तक लगभग 38 करोड़ मतदाता पहचान पत्र आधार से जोड़े जा चुके थे। देश में इस समय 75 करोड़ रजिस्टर वोटर हैं। आयोग का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को दिए अपने फैसले में इसे लेकर कुछ नहीं कहा है।

आगामी चुनाव तक लागू होने की उम्मीद!
निर्वाचन आयोग की इस योजना को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले पूरी होने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि फिलहाल ये कहना जल्दबाजी होगी। योजना को शुरू करने की देर है, काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसमें कितना वक्त लगेगा अभी नहीं कहा जा सकता।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आयोग ने 2017 में एक आवेदन लगाया था, जिसमें आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने को अनिवार्य नहीं बनाए जाने और पूरी तरह से स्वैच्छिक रखने की बात कही गई थी, ऐसे में आयोग अपने अध्ययन के तहत इस बात का भी ध्यान रखेगा।

ऐसे हर जगह लिंक हो जाएगा आधार
कुलमिलाकर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों से लेकर निजी कंपनियों तक आधार लिंक को जरूरी नहीं कहा लेकिन वोटर कार्ड से जुड़ने के बाद ये स्वतः ही लिंक हो जाएगा, क्योंकि आइडी प्रूफ की जगह जहां भी आप वोटर कार्ड का इस्तेमाल करेंगे वहां आपका आधार डेटा भी स्वतः पहुंच जाएगा।

Published on: