27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह का बड़ा खुलासा, आतंकियों के संपर्क में था एके 47 लेकर फरार एसपीओ

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह का बड़ा खुलासा, आतंकियों के संपर्क में था एके 47 लेकर फरार एसपीओ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Sep 2018, 9:23 AM IST

terrorist

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह का बड़ा खुलासा, आतंकियों के संपर्क में था एके 47 लेकर फरार एसपीओ

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। सिंह के मुताबिक विधायक आवास से हथियार लेकर फरार विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) आतंकवादियों के संपर्क में था। यानी प्रदेश में पुलिस के खिलाफ जो आतंकी दहशतगर्दी मचा रहे हैं उसमें अप्रत्यक्ष रूप से इस गद्दार पुलिस अधिकारी का भी हाथ है।


सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिससे साबित होता है कि अपने सहकर्मियों के सात राइफल और एक पिस्तौल लेकर भागे एसपीओ के आतंकवादियों के साथ संपर्क थे। ऐसे में सवाल ये भी खड़ा हो गया है हाल में पुलिस वालों के परिजनों को अगवा करना और फिर पुलिसकर्मियों की हत्या में भी कहीं आतंकियों को इस फरार पुलिसकर्मी ने ही तो सूचना नहीं दी।

मौसम अलर्टः दक्षिण पश्चिम मानसून का दौर शुरू, राजस्थान-पंजाब समेत इन राज्यों में दिखेगा मौसम का बदला मिजाज

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ये भी कहा है कि उन पुलिस गार्डो के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिनकी लापरवाही के कारण एसपीओ यह अपराध करने में सक्षम हो सका। उत्तर कश्मीर में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में पुलिस प्रमुख ने उस विधायक से भी पूछताछ करने के सवाल से इंकार नहीं किया, जिसके आवास से एसपीओ हथियार लेकर भागा है। उन्होंने कहा, "जांच में जरूरत पड़ने पर किसी से भी पूछताछ की जा सकती है"।

आपको बता दें कि दो दिन पहले श्रीनगर में पीडीपी विधायक के घर पर तैनात एसपीओ आदिल बशीर 7 एके 47 राइफल और एक पिस्टल लेकर भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ आदिल बशीर हथियारों के साथ लापता है। वह वाछी निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी के विधायक एजाज अहमद मीर के आवास पर तैनात था।

डॉक्टर की पत्नी को बॉडीगार्ड ने लिफ्ट में रोक छेड़खानी की, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

शोपियां जिले से है ताल्लुक
एसपीओ दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने एसपीओ के बारे में सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. अधिकारियों का कहना है कि विधायक के घर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी चल रही है।