27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर की पत्नी को बॉडीगार्ड ने लिफ्ट में रोक छेड़खानी की, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

डॉक्टर की पत्नी को बॉडीगार्ड ने लिफ्ट में रोक छेड़खानी की, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Sep 2018, 2:46 PM IST

women

डॉक्टर की पत्नी को बॉडीगार्ड ने लिफ्ट में रोक छेड़खानी की, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

नई दिल्ली। देश की राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बिजनेसमैने के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। इस बॉडीगार्ड को 22 वर्षीय की एक महिला के साथ छेड़खानी और उसे जान से मारने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला अपने डॉक्‍टर पति के साथ एमजी रोड स्थित एक सोसायटी में रहती है। महिला का फ्लैट चौथे फ्लोर पर है। उसी बिल्‍डिंग में बॉडीगार्ड ग्राउंड फ्लोर पर किराए से रहता है।
पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो हैवान पति ने किया आग के हवाले
ये है पूरा मामला
पीड़ित महिला के मुताबिक मंगलवार की रात गार्ड ने उसका पीछा करते हुए लिफ्ट में घुस गया। गार्ड ने जब छेड़खानी शुरू की तो महिला ने उसका विरोध किया। महिला की ओर से रोकने पर बॉडीगार्ड उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने बताया कि किसी तरह वो चौथे फ्लोर पर पहुंची और अलार्म बजाया। अलार्म बजने पर बॉडीगार्ड ने अपनी रिवॉल्‍वर निकाल ली और महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली।

भाभा परमाणु केंद्र के वैज्ञानिक का 17 वर्षीय बेटा पांच दिन से लापता, हत्या की साजिश की आशंका

कई दिनों से महिला का कर रहा था पीछा
पुलिस ने बताया कि महिला को देखकर बॉडीगार्ड की नीयत बिगड़ गई थी। वह महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था। ऐसे में जब वो अपने इरादों में कामयाब नहीं हुआ तो उसने महिला को बंदूक दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। बहरहाल इस बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है जो झज्‍जर का रहने वाला है। पुलिस ने बॉडीगार्ड का आर्म लाइसेंस भी सीज कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि राकेश कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।