विविध भारत

चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में इंजीनियर की मौत, दूसरे स्टेशन पर दोस्त कर रहे थे इंतजार

चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में इंजीनियर की मौत, दूसरे स्टेशन पर दोस्त कर रहे थे इंतजार
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 2:36 PM IST
local
चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में इंजीनियर की मौत, दूसरे स्टेशन पर दोस्त कर रहे थे इंतजार

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है...दादर स्टेशन पर अपने दोस्तों के पास ट्रेक पर जा रहे आईबीएम कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजिनियर की मौत का मामला सामने आया है। रविवार को हुए इस हादसे की वजह चलती ट्रेन पर दौड़कर चढ़ने की कोशिश करना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म पर गिरने से पहले वह करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए।

हादसे का शिकार 31 वर्षीय सुदर्शन चौधरी के दोस्त के मुताबिक सांगली के कॉलेज से इंजीनियरिंग करने वाले सुदर्शन की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। उसका परिवार नागपुर में रहता है और वह काम के लिए मुंबई रहने आया था। खास बात यह है कि माता-पिता का इकलौता लड़का था। रविवार को सुदर्शन ने मलाड में अपने पीजी से निकलकर ट्रेन पकड़ी थी और वह कजरत जा रहे थे, जहां उनके दोस्त ट्रेक के लिए मिलने वाले थे।

ऐसे हुआ हादसा
ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब सुरदर्शन दादर स्टेशन पहुंचकर वेस्टर्न से सेंट्रल रेलवे जाने वाली गाड़ी बदल रहा था। उस समय सुबह के 5.40 बजे थे। सुदर्शन फुटओवर ब्रिज उतर ही रहा था कि करजत जाने वाली गाड़ी चल पड़ी। ट्रेन छूट न जाए इस वजह से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में आसानी से देखा जा सकता है किस तरह चलती ट्रेन मे चढ़ने की वजह से सुरदर्शन का संतुलन बिगड़ा और काफी आगे तक वो घसीटता चला गया।

दो यात्रियों को उनका फोन मिलने तक उनकी पहचान भी नहीं हो सकी, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। यात्रियों ने उनका फोन आरपीएफ चौकी पर दिया जिसके बाद दोस्तों का फोन आने पर उनकी पहचान हुई। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और उनके परिवार को सूचना दी गई।

Published on: