विविध भारत

Farmer Protest: DMRC ने जारी की एडवाइजरी, कल NCR से दिल्ली की ओर का मेट्रो संचालन बंद

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान काफी उग्र दिल्ली में किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च (Farmer Movement) के आह्वान पर पुलिस अलर्ट DMRC के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से दिल्ली की ओर मेट्रो का संचालन बंद रहेगा
2 min read
ffff.png

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान काफी उग्र हैं। यही वजह है कि दिल्ली में किसान संगठनों के 26 और 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च (Farmer Movement) के आह्वान पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो ने भी एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( NCR ) से दिल्ली की ओर मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। आपको बता दें कि तीन कृषि कानूनों (Agriculture laws) खिलाफ किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। हरियाणा और पंजाब के किसान एकजुट होकर दिल्‍ली बॉर्डर ( Delhi Border ) की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने किसानों को दिल्‍ली से बाहर ही रोकने के पूरे इंतजाम किए हैं। इसके लिए दिल्‍ली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर एक बैनर लगाया

गौरतलब है कि कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए दिल्‍ली पुलिस की ओर से बाहरी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर एक बैनर लगाया गया है। इस बैनर में साफ लिखा है कि यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। आदेश का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी तेज कर दी है। जिसकों किसानों के प्रदर्शन को रोकने का भी एक उपाय माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही बाहरी वाहनों के कागज चेक किए जा रहे हैं।

दिल्‍ली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

इसके साथ ही दिल्‍ली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। रास्ते बंद करने के लिए कंटीले तारों के बंडल मंगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसानों का कोई वाहन अगर दिल्ली की सीमा में घुसने का प्रयास करता है तो उनके टायर पंक्चर किए जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की है। जिसको रोकने के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैद है।

Updated on:
26 Nov 2020 07:48 pm
Published on:
26 Nov 2020 07:22 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार