
नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता में दोबारा प्रंचड बहुमत से लौटी मोदी सरकार 2.0 सोमवार को एक चौंकाने वाला फैसला लिया। वित्त मंत्रालय ने अपने तहत आने वाले आयकर विभाग ( income tax Department ) के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को एकसाथ रिटायर कर दिया है। इन अधिकारियों को सरकार ने समय से पहले ही रिटायरमेंट दे दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबित आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त और प्रधान आयुक्त समेत 12 अधिकारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दिया गया है। केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के नियम-56 के तहत ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।
वित्त मंत्रालय में बनाई गई सूची
दरअसल खबर है कि पीएम मोदी ने सत्ता संभालते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मंत्रालय को लेकर एक बैठक की थी। इसके बाद से ही ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है। अब केंद्र ने नियम 56 के तहत इन सभी को रिटायर कर दिया।
आरोपों को वजह से हुए रिटायर
वहीं दूसरी ओर एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से इस रिटायरमेंट के पीछे दूसरी वजह बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक रिटायर किए जा गए टॉप लेवर के कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। कुछ पर भ्रष्टाचार, शारीरिक उत्पीड़न के आरोप हैं। तो कुछ अधिकारियों पर अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार कुछ महीनों में सैंकड़ों अन्य अधिकारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट देने पर विचार कर रही है।