विविध भारत

कोलकाता: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित

अस्पताल के फार्मेसी स्टोर में आग लगी।

2 min read
कोलकाता: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

कोलकाता। कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग की लग गई। अस्पताल के फार्मेसी स्टोर में आग लगी । मौके पर फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग की सूचना मिलते ही अस्‍पताल में मौजूद 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया।

सभी मरीज सुरक्षित
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अस्पताल के फार्मेसी स्टोर में सुबह करीब आठ बजे आग लगी। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। आग के कारण निकला धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। कहा जा रहा है कि अस्पताल की इमारत से कुछ मरीजों ने कूदकर अपनी जान बनाई। स्थानीय मीडिया फुटेज में दिख रहा है कि कुछ मरीज सेलाइन ड्रिप के साथ अस्पताल से बाहर आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी नजर आए जो अपने की मदद का इंतजार करते रहे। अस्पताल से निकाले गए कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अस्पताल में सभी मरीज सुरक्षित हैं। किसे के हताहत होने की खबर है। मौके पर दस दमकल की गाड़ियां हैं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बचाव अभियान भी चल रहा है। जरूरतमंदों की सहायता कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। अभी ये पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। वैसे अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में अभीतक किसी की जान जाने की खबर नहीं हैं। गौरतलब है कि 16 सितंबर को कोलकाता के भीड़भाड़ वाले बागड़ी मार्केट में करीब 1000 दुकानों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भयंकर आग गई थी।

सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में शुमार

बता दें कि कोलकात मेडिकल कॉलेज कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर का सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। 1948 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी। ये मेडिकल कॉलेज कलकत्ता यूनिवर्सिटी और प्रेसिडेंसी कॉलेज के आगे ही है।

ये भी पढ़ें

रसोई गैस रिसाव से दो मकानों में लगी आग

Published on:
03 Oct 2018 09:43 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश