विविध भारत

मुंबई: मझगांव की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों को ​सुरक्षित निकालने का काम जारी

मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई बिल्डिंग से आग की लपटें व धुआं निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया
2 min read
k_1.jpg
,,

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( Mumbai Fire Case ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक बिल्डिंग ( Fire in residential building ) में आग लग गई।

बिल्डिंग से ऊंची ऊंची आग की लपटें व धुआं निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटना मझगांव इलाके ( Mazgaon area in Mumbai ) बताई जा रही है।

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ( Fire brigade ) की चार गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड के सिटी चीफ प्रभात रहांगदले ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह आग बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लगी थी।

आग लगने के बाद मौके पर मौजूद दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि सातवीं मंजिल पर कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिनको सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड के अनुसार मझगांव के सेंट मेरी रोड पर तलवाडी में शिरीन मंजिल की एक मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में आग लगी।

यह घटना दोपहर लगभग 12.22 बजे की है। आपको बता दें किउ ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर यह बिल्डिंग सात मंजिल की है।

वहीं, रिहायशी इलाके में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल है।

Updated on:
18 May 2020 08:00 pm
Published on:
18 May 2020 07:59 pm