विविध भारत

सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुई Corona Vaccine की पहली खेप, पुलिस सुरक्षा के बीच देश के 13 स्थानों पर पहुंचेगी Covishield

सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुआ Corana Vaccine की पहली खेप तीन ट्रक भरकर CovidShield की खुराक देश के 13 स्थानों तक पहुंचेगी 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा टीकाकरण अभियान
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2021, 8:18 AM IST
Corona Vaccine
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना होती वैक्सीन की पहली खेप

नई दिल्ली। आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट से कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की पहली खेप रवाना हो गई। पुलिस सुरक्षा के बीच कोवीशील्ड ( CoviShield ) देश के 13 स्थानों पर पहुंचाई जाएगी।

सबसे पहले वैक्सीन की सभी खुराक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, यहां से इन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में वितरित किया जाएगा। आपको बता दें कि देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है।

पुणे स्थिति सीरम इंस्टीट्यूट से भारी पुलिस सुरक्षा बल के बीच कोरोना को मात देने वाली दवाई यानी वैक्सीन आखिरकार रवाना हो गई। इस ऐतिहासिक पल पर सभी ने तालियां बजाकर वैक्सीन को रवाना किया।

वैक्सीन से लदे तीन ट्रक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मंजरी स्थान से पुलिस की सुरक्षा में रवाना हुए पुणे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। पुणे स्थित लॉजिस्टिक फर्म कूल-एक्स कोल्ड चेन सीरम इंस्टीट्यूट से देश के अन्य हिस्सों में वैक्सीन खुराक से लदे तीन ट्रकों को पूजा-पाठ करने के बाद रवाना कर दिया गया।

इस मौके पर पुणे की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि वैक्सीन अब बाहर आ गई है। पहली खेप को रवाना कर दिया गया है, इसके साथ ही कोरोना से जंग में भारत अब जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकता है।

1.1 करोड़ खुराक का ऑर्डर
सरकार ने एसआईआई से ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की 1.1 करोड़ खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया। जबकि भारत बायोटेक की डोज मिलाकर शुरुआत में कुल 6 करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया गया है।

जीएसटी समेत 210 रुपए लागत
कोविशील्ड वैक्सीन की बात करें तो कंपनी को प्रत्येक टीके पर जीएसटी समेत 210 रुपये की लागत आ रही है। 6 करोड़ से ज्यादा खुराकों की कीमत करीब 1300 करोड़ रुपए होगी।भारत बायोटेक को 55 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है, जिसकी लागत 162 करोड़ रुपए है।

10:45 बजे पहुंचेगी गुजरात
सीरम इंस्टीट्यूट के टीके की खेप 12 जनवरी सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर शुरू होगा।

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने हवाई अड्डों और राज्य की सीमाओं तक वैक्सीन ले जाने वाले ट्रकों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Published on: