विविध भारत

ओडिशा में पहली बार पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, बीजेडी सरकार ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

ओडिशा में पेट्रोल और डीजल दोनों पर वैट दर समान है। अन्‍य राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग लगाई जाती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 8:53 AM IST
disiel
पहली बार ओडिशा में पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, बीजेडी सरकार ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

नई दिल्‍ली। ओडिशा में पहली बार ऐसा हुआ है जब पेट्रोल की तुलना में डीजल ज्‍यादा महंगे दाम पर बिक रहा है। यहां एक लीटर डीजल का दाम पेट्रोल की तुलना में 12 पैसे अधिक है। भुवनेश्वर में रविवार को एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.57 रुपए जबकि डीजल का दाम 80.69 रुपए प्रति लीटर रहा। बीजू जनता दल सरकार और विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है।

डीजल की बिक्री में आई कमी
इस बारे में उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासिचव संजय लाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल के दाम पेट्रोल से ऊपर निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग लगाई जाती है जबकि ओडिशा में दोनों ईंधनों पर 26 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता है। समान वैट लगाने की वजह से डीजल के दाम पहली बार ज्‍यादा हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि दाम ऊंचे रहने की वजह से ओडिशा में डीजल की बिक्री कमी आई है।

तालमेल का अभाव
प्रदेश के वित्त मंत्री एसबी बेहड़ा ने कहा कि यह असंतुलन मुख्य रूप से केंद्र की राजग सरकार की गलत नीतियों की वजह से हुआ है। उन्‍होंने कहा कि कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों के बीच सुनियोजित समझ होनी चाहिए। तालमेल और बेहतर समझ का अभाव होने की वजह से ये स्थिति उत्‍पन्‍न हुई है। दोनों की बीच तालमेल होने के कारण ये स्थिति उत्‍पन्‍न हुई है।

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां
दूसरी तरफ ओडिशा भाजपा प्रदेश इकाई के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि कि देश में हर व्यक्ति जानता है कि ईंधन के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। देश के 13 राज्यों ने ईंधन पर वैट में कटौती की है लेकिन ओडिशा सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। सरकार को इस ओर ध्‍यान देना चाहिए। उन्‍होंने प्रदेश सरकार को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा कि उसे जनहित की चिंता नहीं है। अगर बीजेडी सरकार को इस बात की चिंता होती तो 13 राज्‍यों की तरह यहां सरकार वैट की दरों में कटौती की घोषणा करती।

वैट में कटौती की अपील
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खुद ओडिशा से आते हैं। उन्होंने रविवार को एक बार फिर राज्य सरकार से पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने की अपील की है ताकि जनता को और राहत दी जा सके। उन्‍होंने कहा वैट में कटौती कर जनता को राहत देना संभव है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत