विविध भारत

Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी का क्या है पौराणिक महत्व? क्या है मनाने की विधि

देश में गणेश चतुर्थी 2020 (Ganesh Chaturthi 2020) की तैयारियां जोरों पर Ganesh Chaturthi 2020 भगवान शंकर के पुत्र गणेश जी के लिए मनाई जाती है

2 min read
Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी का क्या है पौराणिक महत्व? क्या है मनाने की विधि

नई दिल्ली। देश में गणेश चतुर्थी 2020 ( Ganesh Chaturthi 2020 ) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi ) 22 अगस्त यानी शनिवार के दिन पड़ रही है। दरअसल, गणेश चतुर्थी भगवान शंकर के पुत्र गणेश जी के लिए मनाई जाती है। इस दिन लोग गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों या पंडाल में सजाते हैं। गणेश चतुर्थी के 11वें दिन गणेश जी प्रतिमा को धूमधाम के साथ पावन नदियों में विसर्जित कर दिया जाता है। गणेश प्रतिमा के विसर्जन ( Immersion of Ganesh idol ) के समय भक्तजन उनको अगले साल आने का निमंत्रण देते हैं और कामना करते हैं।

आपको बता दें कि गणेश जी बुद्धि के देवता माने जाते हैं। इसके साथ ही गणेश जी को आराधना सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। यही कारण है कि धार्मिक आयोजनों व धार्मिक अनुष्ठानों में गणेश जी की पूजा प्रथम की जाती है।

क्या है गणेश चतुर्थी का पौराणिक महत्व?

बुद्धि के देवता गणेश जी भगवान शंकर के पुत्र हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव और माता पावर्ती के पुत्र गणेश जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश जी को सर्मित गणेश चतुर्थी उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है और इस दिन उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

विघ्नहर्ता गणेश भगवान का जन्मोत्सव सनातन धर्म में विशेष स्थान रखता है। दरअसल, गणेश भगवान को संकटों का नाश करने वाला माना जाता है। वेदों और पुराणों में गणेश जी को भक्तों की सभी बाधाओं को हरने वाले और मनोकामना पूर्ण करने वाले देवता के रूप में जिक्र किया गया है। दिल्ली सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत गणेश चतुर्थी पर्व पर भी भगवान गणेश की सार्वजनिक मूर्ति स्थापना या पंडाल बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Ganesh chaturthi: घरों में विराजेंगे गणपति बप्पा, नहीं होंगे गणेश महोत्सव
Updated on:
20 Aug 2020 04:58 pm
Published on:
20 Aug 2020 04:50 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत